Krishi Chaupal

कृषि में रोजगार की कमी ही नहीं

कृषि में रोजगार की कमी ही नहीं

Jul 25, 2025
Share this:

कृषि में रोजगार के प्रमुख क्षेत्र
कृषि में रोजगार के अवसर सिर्फ खेतों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इससे जुड़े कई उप-क्षेत्र भी हैं जहाँ आजीविका कमाई जा सकती है:-

फसल उत्पादन :
यह कृषि क्षेत्र का मूल आधार है जहाँ किसान बीज बोने से लेकर कटाई और विपणन तक का कार्य करता है। इसमें बड़ी संख्या में श्रमिकों की आवश्यकता होती है।

पशुपालन :
दुग्ध उत्पादन, मुर्गी पालन, बकरी पालन आदि के माध्यम से लाखों लोगों को रोजगार मिल रहा है। अमूल जैसी डेयरी सहकारी संस्थाएं इसके प्रमुख उदाहरण हैं।

बागवानी :
फल, फूल और सब्जियों की खेती करके किसान कम क्षेत्र में भी अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। इस क्षेत्र में रोजगार की काफी संभावनाएँ हैं।

मत्स्य पालन :
तटीय और आंतरिक क्षेत्रों में मत्स्य पालन एक बड़ा रोजगार सृजनकर्ता है। इसमें प्रसंस्करण और निर्यात की संभावनाएँ भी जुड़ी हैं।

कृषि प्रसंस्करण उद्योग :
खाद्य प्रसंस्करण, पैकेजिंग, और मूल्यवर्धन से जुड़े उद्योगों में रोजगार की विशाल संभावनाएँ हैं।

कृषि यांत्रिकीकरण :
ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, ड्रोन, आदि कृषि यंत्रों की मरम्मत, संचालन और बिक्री से भी रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।

कृषि परामर्श सेवाएं :
तकनीकी जानकार युवा किसान प्रशिक्षण, जैविक खेती, जल प्रबंधन आदि के क्षेत्र में सलाहकार बनकर कार्य कर सकते हैं।

कृषि आधारित स्टार्टअप :
नई पीढ़ी कृषि तकनीक, एग्री-मार्केटिंग, सप्लाई चेन, ई-कॉमर्स आदि में नवाचार कर रही है, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिल रहा है।

सरकारी योजनाएँ और समर्थन
– भारत सरकार ने कृषि क्षेत्र में रोजगार सृजन हेतु कई योजनाएँ चलाई हैं:-
– प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
– राष्ट्रीय कृषि विकास योजना
– परंपरागत कृषि विकास योजना
– राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन
– ई-नाम : कृषि विपणन में पारदर्शिता और अधिक दाम प्राप्त करने हेतु।
– आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत एग्री इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड

कृषि में रोजगार की चुनौतियाँ
हालाँकि कृषि में रोजगार की संभावनाएँ अपार हैं, लेकिन कुछ चुनौतियाँ भी हैं:
– भूमि की छोटी जोत
– सिंचाई की कमी
– तकनीकी ज्ञान की कमी
– बाजार तक सीधी पहुँच नहीं
– कृषि उत्पादों की उचित कीमत न मिलना

समाधान और संभावनाएँ
– तकनीक का उपयोग: जैसे मोबाइल ऐप्स, ड्रोन, मौसम पूवार्नुमान आदि।
– शिक्षा और प्रशिक्षण: कृषि विश्वविद्यालयों और किसान प्रशिक्षण केंद्रों से नई तकनीकों का प्रसार।
– क्लस्टर आधारित खेती और सहकारी मॉडल
– प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन के माध्यम से ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा

Share this: