प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति वर्ष रुपए 6,000 की वित्तीय सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में डाली जाती है, जिससे उनकी कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ने अपनी स्थापना से अब तक किसानों को रुपए 3.5 लाख करोड़ से अधिक की सहायता प्रदान की है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और कृषि क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन आया है। 24 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर में पीएम-किसान योजना की 19वीं किस्त जारी की, जिससे 9.8 करोड़ से अधिक किसानों को रुपए 22,000 करोड़ से अधिक की राशि प्रदान की गई।
———————————————————————————————————————————————————————————-
- योजना के मुख्य बिन्दु
0 लॉन्च की तारीख : 24 फरवरी 2019
0 लाभार्थी : देश के सभी पात्र किसान
0 सहायता राशि : रुपए 6,000 प्रति वर्ष (रुपए 2,000 की तीन किश्तों में)।
0 भुगतान मोड : डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रान्सफर) के माध्यम से।
0 निधि स्रोत : भारत सरकार द्वारा 100 प्रतिशत वित्त पोषित।
0 खासियत : यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाती है, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होती है।
- योजना का उद्देश्य
0 किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना।
0 कृषि संबंधित खर्चों में सहायता प्रदान करना।
0 किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना।
- योजना की विशेषताएँ
0 आर्थिक सहायता: हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में प्रदान की जाती है।
0 डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी): योजना की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित की जाती है।
0 पारदर्शिता: डिजिटल माध्यम से राशि अंतरण होने के कारण भ्रष्टाचार की संभावना न्यूनतम होती है।
0 देशव्यापी कवरेज: यह योजना पूरे देश के किसानों को कवर करती है, चाहे वे किसी भी राज्य या केंद्रशासित प्रदेश में निवास करते हों।
- कौन पात्र हैं?
0 लघु एवं सीमांत किसान: सभी छोटे और सीमांत किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम भूमि है और कृषि भूमि का रिकॉर्ड है।
0 आधार कार्ड अनिवार्य: योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड का होना अनिवार्य है।
0 बैंक खाता अनिवार्य: लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
0 परिवार की स्थिति: संयुक्त परिवार में, यदि अलग-अलग नाम से जमीन है, तो वे अलग-अलग लाभ ले सकते हैं।
- कौन अपात्र हैं?
0 संवैधानिक पदधारी – वर्तमान या पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर आदि।
0 केंद्र या राज्य सरकार के अधिकारी एवं कर्मचारी (चतुर्थ श्रेणी/समूह ‘घ’ कर्मचारियों को छोड़कर)।
0 राज्य/केंद्र सरकार के कर्मचारी एवं पेंशनभोगी (रुपए 10,000 से अधिक पेंशन पाने वाले)।
0 आयकर दाता किसान।
0 डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, वकील जैसे पेशेवर।
0 संस्थागत भूमिधारी किसान।
- आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन आवेदन
0 किसान पीएम-किसान पोर्टल पर जाकर स्वयं को पंजीकृत कर सकते हैं। इसके लिए आधार नंबर, बैंक खाता विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी प्रदान करनी होती है।
0 ई-केवाईसी: योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करना आवश्यक है, जिसे पोर्टल या निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से किया जा सकता है।
0 पीएम-किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं।
0 New Farmer Registration पर क्लिक करें।
0 आधार नंबर, बैंक खाता विवरण और अन्य जानकारी भरें।
0 आवेदन सबमिट करें।
ऑफलाइन आवेदन
0 नजदीकी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) या कृषि विभाग कार्यालय में जाएं।
0 आवश्यक दस्ताव प्रस्तुत करें।
0 अधिकारी द्वारा आवेदन फॉर्म भरवाया जाएगा।
- जरूरी दस्तावेज
0 आधार कार्ड
0 बैंक खाता पासबुक
0 जमीन के स्वामित्व का प्रमाण
0 मोबाइल नंबर
- योजना की किश्तों की स्थिति कैसे जांचें?
0 pmkisan.gov.in पोर्टल पर लॉगिन करें।
0 Beneficiary Status सेक्शन में जाएं।
0 आधार नंबर या बैंक खाता नंबर दर्ज करें।
0 Get Data पर क्लिक करें।
0 किसानों की सुविधा के लिए पीएम-किसान मोबाइल ऐप और एआई चैटबॉट ‘किसान-ईमित्र’ लॉन्च किया गया है, जो पंजीकरण, भुगतान स्थिति और अन्य संबंधित जानकारी प्रदान करता है।
- योजना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
0 सरकार इस योजना के अंतर्गत लाखों किसानों को सालाना रुपए 75,000 करोड़ से अधिक की सहायता प्रदान करती है।
0 लाभार्थी सूची समय-समय पर अपडेट होती है, और पात्र किसानों को स्वचालित रूप से लाभ मिलता रहता है।
0 यदि किसी किसान को योजना से वंचित किया गया है, तो वे पुन: आवेदन कर सकते हैं।
- समस्या और समाधान
यदि कोई किसान योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर पा रहा है, तो वे निम्नलिखित कदम उठा सकते हैं:-
0 हेल्पलाइन नंबर: 155261 या 011-24300606 पर संपर्क करें।
0 ईमेल सहायता: pmkisan-ict@gov.in
0 राज्य कृषि विभाग से संपर्क करें।
0 नवीनतम अपडेट के लिए pmkisan.gov.in पोर्टल पर नियमित रूप से विजिट करें।
- चुनौतियाँ
0 अपडेटेड भूमि रिकॉर्ड की कमी: कई राज्यों में भूमि रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण न होने से किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पाता।
0 आधार लिंकिंग में समस्याएँ: बैंक खातों से आधार लिंक न होने के कारण भुगतान में देरी होती है।
0 सूचना का अभाव: ग्रामीण क्षेत्रों में योजना की जानकारी सही तरीके से न पहुंच पाने के कारण कई किसान आवेदन नहीं कर पाते।

Recent Comments