गोधन न्याय योजना : लक्ष्मी स्व सहायता समूह ने कमाए 9 लाख रुपए
गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ राज्य के गौपालकों, ग्रामीणों और किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण और उत्साहजनक योजना है। यह योजना राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है और उसका मुख्य उद्देश्य है ग्रामीण क्षेत्रों में जीवनस्तर को सुधारने, गौपालकों, ग्रामीणों और किसानों को समृद्धि प्राप्त करने, और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए धरोहर (गोधन) के उपयोग को प्रोत्साहित करना है। बसना विकासखंड के ग्राम ठूठापाली अंतर्गत लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह ने योजना की शुरुआत से अब तक वर्मीकपोस्ट खाद, सब्ज़ी बाड़ी, मुर्गी पालन व अन्य विभिन्न गतिविधियों से गौठान में रुपये 9,19,882 की कमाई की।
योजना के तहत महासमुंद जिले के ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र के गौठानों में नियमित गोबर की खरीदी व वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। इस योजना को तीन साल पूरे हो गए है। यह योजना 20 जुलाई 2020 को शुरू हुई थी। विकास खण्ड बसना की बात करें तो यहाँ के सभी गौठानो में गोबर की खरीदी और वर्मी खाद तैयार करने की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। बसना से तक़रीबन 18 किलोमीटर दूर ग्राम ठूठापाली में लक्ष्मी महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों द्वारा अब तक 2102 क्विंटल जैविक खाद उत्पादन व अन्य सामग्री तैयार कर 6 लाख 23 हज़ार रुपये कमाए है। इसमें इनमें सुपर कम्पोस्ट खाद् 802 क्विंटल एवं वर्मी कम्पोस्ट खाद् 1300 क्विंटल शामिल है।
इसके साथ-साथ स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा गौठान में सब्जी बाड़ी एवं मुर्गी पालन का कार्य करते हुए परिवार की आर्थिक स्थिति को काफी मजबूत किया गया है। लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा वर्मी खाद् के अलावा सब्जी बाड़ी एवं मुर्गी पालन से लगभग आय अर्जित में से सब्जी बाड़ी का 34450 रुपये एवं मुर्गी पालन से 262400 रुपये आय प्राप्त हुआ है। इस प्रकार समूह को कुल आय 919882 रुपये अर्जित हुई है।

Recent Comments