स्पेन समेत कई देशों की राजकुमारी बन सकती हैं लियोनोर
स्पेन की राजकुमारी इन्फेंटा सोफिया रानी लेटिजिया और राजा फेलिप की दूसरी बेटी हैं। उनकी बड़ी बहन राजकुमारी लियोनोर सिंहासन की उत्तराधिकारी हैं। ऐसे में 16 साल की इन्फेंटा सोफिया शाही कामकाज जारी रखने की योजना बना रही हैं। फिलहाल वे मैड्रिड के एक इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं।
वहीं नीदरलैंड की राजकुमारी एलेक्सिया 18 साल की हैं। शायद ही वे कभी डच सिंहासन पर बैठें। क्योंकि उनकी बड़ी बहन राजकुमारी अमालिया अभी गद्दी की उत्तराधिकारी हैं। एलेक्सिया अपनी मां और नीदरलैंड की रानी मैक्सिमा की तरह नजर आती हैं। पिछले साल सितंबर में उन्होंने अकेले सगाई की थी। वेल्स के यूडब्ल्यूसी अटलांटिक कॉलेज से स्नातक एलेक्सिया को एक पर्यावरणविद् के रूप में भी जाना जाता है। नीदरलैंड की राजकुमारी एरियन अभी 16 साल की हैं। रानी मैक्सिमा और नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर की सबसे छोटी संतान एरियन यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज में पढ़ रही हैं। अपने पिता किंग विलेम-अलेक्जेंडर के नक्शेकदम पर चलना उन्हें पसंद है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वह बाद के जीवन में कौन सा रास्ता चुनेंगी।
डेनमार्क की राजकुमारी इसाबेला को डेनमार्क की गद्दी के उत्तराधिकारी क्राउन प्रिंस क्रिश्चियन की छोटी बहन हैं। इसलिए कभी राजगद्दी पर नहीं बैठेंगी। सिर्फ 16 साल की होने के बावजूद इसाबेला राजशाही के बारे में बहुत अच्छे से जानती हैं। पिछले साल अपने बड़े भाई के 18वें जन्मदिन उन्होंने इसे दिखाया भी था। जब वो केट और मेघन के पसंदीदा डिजाइनरों में से एक सफिया द्वारा बनाए गए नीलमणि गाउन में पहुंची थीं। वह काफी फैशनेबल हैं। पिछले साल अपने बड़े भाई के 18वें जन्मदिन उन्होंने इसे दिखाया भी था। जब वो केट और मेघन के पसंदीदा डिजाइनरों में से एक सफिया द्वारा बनाए गए नीलमणि गाउन में पहुंची थीं। वह काफी फैशनेबल हैं।
बेल्जियम की राजकुमारी एलोनोर अभी सिर्फ 15 साल की हैं। लेकिन अपने भाई इमैनुएल की तरह संगीत से उन्हें बेहद प्रेम है। उन्हें वायलिन बजाना पसंद है और ऐसा कहा जाता है कि खाली समय में स्कीइंग, नौकायन और साइकिलिंग का आनंद लेती हैं। उन्हें फ्रेंच, डच और अंग्रेजी भाषा में महारत हासिल है।
डेनमार्क की राजकुमारी जोसेफिन अभी सिर्फ 13 साल की हैं। वे अपने जुड़वां भाई प्रिंस विंसेंट के साथ पैदा हुई थीं। सिंहासन की कतार में प्रिंस विंसेंट तीसरे और जोसेफिन चैथे स्थान पर हैं। इसलिए शायद ही इन्हें कभी शासन करने का मौका मिले। दोनों अभी स्कूली शिक्षा ले रहे हैं, इसलिए तय नहीं है कि इनका भविष्य क्या होगा।

Recent Comments