Krishi Chaupal

कृषि उत्पादों के निर्यात में पांचवे से तीसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश

कृषि उत्पादों के निर्यात में पांचवे से तीसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश

Sep 12, 2024
Share this:

कृषि उत्पादों के निर्यात में उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। पिछले साल यानी वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश देश में पांचवे स्थान पर था। योगी सरकार ने संसाधनों को बेहतर बनाया, सही दिशा में कृषि नीतियां बनायीं और उनको धरातल भी उतारा। इसी का परिणाम है कि आज प्रदेश पूरे देश में तीसरे स्थान पर है। अब उससे आगे महाराष्ट्र और गुजरात ही हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल भी उससे भी आगे थे। उत्तर प्रदेश ने इस साल उन्हें पीछे छोड़ दिया है। इसका लेखाजोखा एग्रीकल्चर एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट डवेलेपमेंट अथाॅरिटी (एपीडा) रखती है। उसने एक रिपोर्ट जारी की है जो बताती है कि उत्तर प्रदेश ने साल में साढ़े तीन हजार करोड़ की ग्रोथ दर्ज की है। यह निर्यात मूल्य में करीब 18.62 प्रतिशत की वृद्धि है।
एपीडा की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश से 18,991.45 करोड़ रुपये का कृषि निर्यात हुआ था। जो इस साल 2024 में बढ़कर 22,528.56 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फल एवं सब्जियों के निर्यात में सबसे अधिक 475 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है। गेहूं के निर्यात में 144.85 प्रतिशत तथा अन्य कृषि उत्पादों जैसे कि प्रसंस्कृत फलों के निर्यात में 44.45 प्रतिशत तथा पफूलों के निर्यात में 37.85 प्रतिश की वृद्धि दर्ज की गयी है। प्रसंस्कृत मांस में 35.62 प्रतिशत, मोटे अनाज (श्रीअन्न) के निर्यात में 36.05 प्रतिशत, बासमती चावल में 33.63 प्रतिशत तथा आम के निर्यात में 28.35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उत्तर प्रदेश में निर्यात की और भी संभावनाएं हैं। जेवर एयरपोर्ट बनने निर्यात को और ज्यादा पंख लगेंगे।

Share this: