कर्नाटक के आम उत्पादक किसानों को भावांतर योजना देगी राहत
21 जून 2025। भाव कम होने से परेशान कर्नाटक के आम उत्पादक किसानों को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी राहत प्रदान की है। आम के घटे भाव के संबंध में किसानों को अंतर की राशि का भुगतान केंद्र और राज्य सरकार मिलकर करेगी। केंद्रीय मंत्री श्री सिंह और कर्नाटक के कृषि मंत्री एन. चेलुवरायस्वामी के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई बैठक में इस बारे में फैसला लिया गया। वर्चुअल बैठक में केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुवेर्दी भी शामिल हुए।
केंद्रीय मंत्री श्री सिंह और श्री चेलुवरायस्वामी के बीच चर्चा के दौरान ढाई लाख मीट्रिक टन आम के भाव के अंतर की राशि किसानों को देने पर सहमति हुई है। इससे पहले कर्नाटक सरकार ने भारत सरकार के पास एक प्रस्ताव भेजा था कि उनके यहां टमाटर और आम (खासकर तोतापुरी) के संदर्भ में केंद्रीय कृषि मंत्री और कर्नाटक के कृषि मंत्री की आपस में चर्चा हुई। कर्नाटक राज्य द्वारा प्रस्तावित उनके आम उत्पादन लगभग 10 लाख मीट्रिक टन में से ढाई लाख मीट्रिक टन तक की मात्रा के अंतर की राशि देने पर सहमति हुई। तोतापुरी आम के भाव किसानों को सामान्य से काफी कम मिल रहे हैं, इसलिए वर्चुअल बैठक में यह तय हुआ कि किसानों को सामान्य से कम जो भी कीमत मिलती है, उसका जो भावांतर है, वह केंद्र सरकार की योजना के तहत आधा-आधा केंद्र और राज्य सरकार वहन करेगी।

Recent Comments