अडानी ग्रुप करेगा बड़ा निवेश
अडानी समूह बड़े निवेश की तैयारी कर रहा है। गौतम अडानी के अडानी ग्रुप रिन्यूएबल एनर्जी और सोलर एवं विंड मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 2.3 लाख करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी कर रही है। इस प्लान के अंतर्गत साल 2030 तक निवेश किया जाएगा।
अडानी ग्रुप के गुजरात के कच्छ के खावड़ा स्थित सोलर एनर्जी और विंड एनर्जी में उत्पन्न होने वाली बिजली की क्षमता में वृद्धि की जाएगी। बिजली बनाने की क्षमता को 30 गीगावाट तक बढ़ाने का प्लान बनाया गया है। ये क्षमता पहले 2 गीगावाट थी। अडानी ग्रीन एनर्जी के लिए रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी 1।5 लाख करोड़ रुपये खर्च करने वाली है। देश के अलग-अलग हिस्सों में अडानी न्यू इंडस्ट्रीज 6 से 7 गीगावाट के अलग-अलग प्रोजेक्ट लगाने वाली है। जिसके लिए 50 हजार करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। इसके अलावा गुजरात के मुंद्रा में अडानी न्यू इंडस्ट्रीज विंड टरबाइन और सोलर सेल की क्षमता को बढ़ाने के लिए लगभग 30 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने वाले हैं।
अडानी ग्रीन एनर्जी के एमडी विनीत जैन का कहना है कि कंपनी अपनी प्रोडक्शन क्षमता को बढ़ाने के लिए प्लान कर रही है। इस प्लान के तहत साल 2030 तक 45 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी प्रोडक्शन क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट खावड़ा से ही 30 गीगावाट क्षमता हासिल होगी। ये दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट है। यह प्लांट पेरिस से भी लगभग पांच गुना बड़ा है। जो लगभग 538 स्क्वायर किमी में है। जब इस प्लांट में उसकी क्षमता के उच्चतम स्तर की बिजली का प्रोडक्शन किया जाएगा उस समय इसकी 81 अरब यूनिट बिजली बनाने की क्षमता होगी। ऐसा होने पर केवल इसी प्लांट से इतनी बिजली आ जाएगी कि चिली, बेल्जियम, स्विट्जरलैंड जैसे देशों में बिजली की जरूरत को आसानी से पूरा किया जा सकेगा। अडानी ग्रुप खावड़ा के अलावा तमिलनाडु और राजस्थान में भी ऐसे ही प्रोजेक्ट्स बनाने की तैयारी में है।

Recent Comments