Krishi Chaupal

सीरिया के राष्ट्रपति असद के खिलाफ अरेस्ट वारंट

Nov 18, 2023
Share this:

फ्रांस ने सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद के खिलाफ इंटरनेशनल अरेस्ट वारंट जारी किया है। फ्रांस ने बशर अल-असद पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सीरिया में नागरिकों के खिलाफ प्रतिबंधित रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया है। रिपोर्ट के मुताबिक दो जांच न्यायाधीशों ने 14 नवंबर को युद्ध अपराधों में संलिप्तता के लिए बशर अल-असद, उनके भाई माहेर अल-असद समेत दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ चार वारंट जारी किये गये हैं।
सीरियाई मानवाधिकार वकील और सीरियन सेंटर फॉर लीगल स्टडीज एंड रिसर्च के संस्थापक अनवर अल-बुन्नी ने बताया कि यह फैसला अभूतपूर्व था। ऐसा माना जाता है कि यह पहली बार हुआ है जब किसी देश ने किसी अन्य देश के मौजूदा प्रमुख के खिलाफ मानवता से जुड़े अपराधों के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
सीरियाई सरकार पर दमिश्क के उपनगर घोउटा में जहरीली गैस का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था। उस वक्त घोउटा विद्रोहियों का गढ़ माना जाता था। सीरियाई सरकार विद्रोहियों से घोउटा को खाली कराने के लिए जोरदार कोशिश कर रही थी। उन्होंने घोउटा में जहरीली गैस का इस्तेमाल किया था। वकीलों के बयान में कहा गया कि अगस्त 2013 के हमलों में जीवित बचे लोगों की गवाही के आधार पर एक आपराधिक शिकायत के जवाब में जांच शुरू की गई थी।

Share this: