चीन ने दिखाई समुद्री ताकत
चीनी नेवी दुनिया की दूसरी और भारत 7 वीं सबसे ताकतवर नेवी है। इसी बीच भारत के पड़ोसी मुल्क चीन ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए एडवांस्ड एयरक्राफ्ट करियर की तस्वीरें दुनिया को दिखाई। चीनी स्टेट मीडिया ने हाल ही में चीन की अब तक मोस्ट एडवांस्ड एयरक्राफ्ट करियर की नई तस्वीरें दुनिया को दिखाई है। इस एयरक्राफ्ट करियर में नेक्स्ट जनरेशन के लॉन्च ट्रैक भी शामिल हैं जो अपने डेक से किसी भी रेंज के प्लेन को पकड़ सकते हैं। चीन ने सीवी एण्ड 18 फ्यूजन एयरक्राफ्ट करियर को पूरी तरह से घरेलू स्तर पर डिजाइन किया है और बनाया भी है। हालांकिए ये फिर भी 2019 में कमीशन किए गए शेडोंग और लियाओनिंग की तुलना में बड़ा और तकनीकी रूप से ज्यादा एडवांस है। चीनी सरकारी मीडिया चैनल ने मंगलवार ;2 जनवरीद्ध को फुजियान की तस्वीरें दुनिया को दिखाई। इस दौरान डेक पर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कैटापल्ट सिस्टम के सभी तीन ट्रैक दिखाई दे रहे थे। फुजियान अपने समुद्री परीक्षणों से पहले मूरिंग टेस्टिंग सहित दूसरे तरह के टेस्ट कर रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो फुजियान दुनिया का एकमात्र एयरक्राफ्ट करियर होगा जोए नए इलेक्ट्रोमैग्नेटिक एयरक्राफ्ट लॉन्च सिस्टम से मॉडिफाई रहेगा। चीन का यह एयरक्राफ्ट करियर भारत के आईएनएस विक्रमादित्य और आईएसी विक्रांत से ज्यादा ताकतवर हैए जो एक चिंता का विषय हो सकता हैए क्योंकि चीन साउथ चाइना सी पर अपना दबदबा कायम करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। चीन का यह एयरक्राफ्ट करियर शेडोंग या लिओनिंग की तुलना में ज्यादा खतरनाक है। ये कई तरह से प्लेन को लॉन्च कर सकता है। ये चीन के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 2027 में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ से पहले युद्ध.तत्परता और तकनीकी प्रगति बढ़ाने का बार.बार आह्वान किया है। चीन की बढ़ती सैन्य ताकतों को देखते हुए अमेरिका ने पहली ही चेतावनी दे रखी है कि चीन ताइवान पर हमला भी कर सकता है।

Recent Comments