पाक के भारत से रिश्ते सुधारेंगी डाॅ. सवीरा
8 फरवरी को पाकिस्तान में नई सरकार के गठन के लिए आम चुनाव होने हैं। एक ओर जेल में बंद इमरान खान द्वारा नामांकन किए जाने की चर्चा हो रही है तो दूसरी तरफ पहली बार किसी हिन्दू महिला का चुनावी मैदान में उतरना भी कौतूहल का विषय है। हम बात कर रहे हैं डॉ. सवीरा प्रकाश की, जिन्होंने बुनेर जिले में पीके-25 की सामान्य सीट के लिए आधिकारिक तौर पर अपना नामांकन पत्र जमा किया है। हिंदू समुदाय की सदस्य सवीरा के पिता भी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सदस्य रहे हैं।
पाकिस्तान की 10 चर्चित और खूबसूरत महिला नेताओं ने पुरुष प्रधान पाकिस्तानी राजनीति में मजबूती से अपनी पहचान बनाई है। पाकिस्तान की राजनीति में मरियम नवाज का नाम टॉप महिला राजनेताओं में शुमार है। पाकिस्तानी राजनीति की सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में भी मरियम शीर्ष पर हैं। वह पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और कुलसुम नवाज (दिवंगत) की बेटी हैं। वह अपने पिता के साथ राजनीति में बहुत सक्रिय रही हैं और उनकी पार्टी द्वारा शुरू किए गए कई अभियानों में शरीक हुईं। उनकी राजनीतिक समझ, व्यक्तित्व और लोगों से बातचीत के जरिए कनेक्ट करने का अंदाज अद्भुत है। शायद यही वजह है कि पाकिस्तान के पुरुष प्रधान राजनीति में मरियम का कद काफी बड़ा है। पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत राजनेताओं की लिस्ट में आयला मलिक का नाम भी शुमार है। इमरान खान की कैम्पेन मैनेजर रह चुकीं आयला के चाचा पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति रह चुके सरदार फारूक अहमद खान लेघारी हैं। आयला की बहन सुमैरा मलिक भी राजनीति से जुड़ी रही हैं और केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं। किस्तान की पूर्व सांसद रह चुकी अलिजेह इकबाल हैदर वहां की चर्चित महिला नेताओं में से एक हैं। साल 2013 में पाकिस्तान के सिंध प्रांत से अलिजेह ने पब्लिक इंटरनेशनल लॉ और ह्यूमन राइट्स लॉ की पढ़ाई की हैं। अलिजेह के पिता इकबाल हैदर भी लॉ मेकर रह चुके हैं। इसके अलावा अलिजेह बिलावल भुट्टो जरदारी की प्रवक्ता भी रह चुकी हैं। प्रतिभाशाली और तेज-तर्रार नेताओं में शाजिया मैरी का नाम भी शुमार है। शाजिया मैरी एक सिंधी बलुच पाकिस्तानी पोलिटिशिन हैं। सिंध विधानसभा क्षेत्र से पहली बार साल 2002 में ये विधायक बनी थीं। कैसे संभव है कि हम पाकिस्तान की सुंदर महिला राजनेताओं की बात करें और हिना रब्बानी खार का नाम भूल जाएं? हिना पाकिस्तान की सबसे लाजवाब पर्सनालिटी वाली राजनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने पहनावे और भाषण दोनों के मामले में हमेशा इस्लामी मूल्यों का ध्यान रखा। वे 2011 से 2013 के बीच पाकिस्तान की विदेश मंत्री भी रह चुकी है।

Recent Comments