आज तक की सबसे हिट फिल्म है मुगल-ए-आजम
भले ही आज की फिल्में हजार-हजार करोड़ का कलेक्शन करती हैं लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब 100 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली फिल्में भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाती थी। यही मुकाबला आज 500 करोड़ से पार करते हुए 100 करोड़ रुपये के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तक पहुंच गया है। उस दौर में सिर्फ 1.50 करोड़ रुपए में बनी एक फिल्म ने कमाई का रिकॉर्ड बना डाला था। यह उस दौर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। इस फिल्म को आज भी पसंद किया जाता है। आज भी इसके गानों की चर्चा होती रहती है। यह फिल्म थी के. आसिफ की मुगल-ए-आजम।
फिल्म मुगल-ए-आजम 1960 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने तब के दौर में 11 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो उस दौर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। यह उस दौर की बात है जब फिल्म के एक टिकट की कीमत सिर्फ एक रुपया पचास पैसा थी और देश में थिएटर भी बहुत कम थे। अगर आज के दौर से इस फिल्म की तुलना करें तो इसका कलेक्शन करीब 3,650 करोड़ रुपए आता है। यह फिल्म जब रिलीज हुई थी तो तहलका मच गया था। तब यह फिल्म इतनी जबरदस्त हिट हुई थी कि इसका एक-एक टिकट ब्लैक में 100-100 रुपए में बिका था। आज के दौर में यह कीमत करीब चार हजार रुपए होती है। अगर आज के दौर से तुलना की जाए तो यह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
मुगल-ए-आजम उस दौर की जबरदस्त हिट ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। जिसका निर्देशन और निर्माण के. आसिफ ने किया था। फिल्म में पृथ्वीराज कपूर, दिलीप कुमार, मधुबाला और दुर्गा खोटे जैसे कलाकार थे। इस फिल्म का निर्माण 1944 में ही शुरू हो गया था। फिल्म के 12 गाने लता मंगेशकर ने गाए हैं। करीब-करीब सभी गाने हिट हुए थे।

Recent Comments