Krishi Chaupal

गाजा नरसंहार के विरोध में अमेरिकी वायु सैनिक ने किया आत्मदाह का प्रयास

गाजा नरसंहार के विरोध में अमेरिकी वायु सैनिक ने किया आत्मदाह का प्रयास

Feb 27, 2024
Share this:

अमेरिकी वायु सेना के एक सैनिक ने 25 फरवरी को वाशिंगटन डीसी में इजरायली दूतावास के सामने आत्मदाह कर लिया है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। शख्स ने इजरायली दूतावास के गेट के सामने खुद को आत्मदाह करने के वीडियो को लाइव स्ट्रीम भी किया। वीडियो में वह खुद को अमेरिकी वायु सेना का मेंबर बता रहा है।
वीडियो के साथ एक्स पर लिखा, “ आत्मदाह करने वाले व्यक्ति ने कहा मैं अब गाजा में नरसंहार में शामिल नहीं होऊंगा। मैं विरोध के चरम कृत्य में शामिल होने जा रहा हूं।” और वह बार-बार चिल्ला- चिल्लाकर “फिलिस्तीन को मुक्त करो!” कह रहा था। उस व्यक्ति का नाम सार्वजनिक रूप से शेयर नहीं किया गया, लेकिन न्यूयॉर्क टाइम्स और न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार यह टेक्सास के एक सक्रिय-ड्यूटी वायु सेना अधिकारी के लिंक्डइन अकाउंट से मेल खाता है। अभी उसकी पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई है। आत्मदाह करने वाले व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। हालांकि आत्मदाह के तुरंत बाद ही वहां मौजूद सुरक्षा बलों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह बुरी तरह झुलस गया और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। आत्मदाह करने वाले व्यक्ति ने खुद ही वीडियो भी बनाया था। इसके अलावा एक्स सोशल मीडिया से लाइव स्ट्रीमिंग भी की थी।
बता दें कि एक्स ने तुरंत इस फुटेज को हटा दिया क्योंकि यह स्ट्रीमिंग ऐप के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करता है। वायु सेना ने अमेरिकी समाचार मीडिया को बताया कि वह उन रिपोर्टों को सत्यापित करने में असमर्थ है कि वह व्यक्ति एक एक्टिव सोल्जर था।

Share this: